Delhi News : ईद उल-फित्र के त्योहार से एक दिन पहले दिल्ली के द्वारका जिले में सुरक्षा व्यवस्था को ‘हाई अलर्ट’ मोड में कर दिया गया है। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर (Uttam Nagar) इलाके में 4 मार्च को हुई हत्या की घटना के बाद बने तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र में 100 से अधिक चौकियां स्थापित की हैं, जबकि संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर पैनी नजर रखने के लिए छतों और प्रमुख चौराहों पर कर्मियों की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़े : उत्तम नगर कांड के खिलाफ JNU परिसर में ABVP का सशक्त प्रदर्शन
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी सुरक्षा
बता दें कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी या अशांति की आशंका के मध्यनजर दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उत्तम नगर (Uttam Nagar) पूर्व मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने विस्तृत तैनाती योजना बनाई है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह भी पढ़े : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने तरुण के परिजनों से की मुलाकात, दिया न्याय का भरोसा
4 मार्च की हत्या का अंबार, हत्सल गांव में अतिरिक्त बल
पुलिस के मुताबिक, हत्या की घटना वाले हत्सल गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कई जगहों पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों की संयुक्त टीमें गश्त कर रही हैं। बता दें कि 4 मार्च को होली के दौरान जेजे कॉलोनी में दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुई झड़प में घायल होने के बाद 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।
यह भी पढ़े :उत्तम नगर मर्डर केस: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने पुलिस से की मुलाकात
पानी के गुब्बारे पर बढ़ी बात, 14 गिरफ्तार
बता दें कि यह झड़प एक छोटी-सी घटना से शुरू हुई थी, जब एक परिवार की लड़की द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा गलती से दूसरे परिवार की महिला को लग गया। इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और कुछ समूहों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों से जुड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो नाबालिगों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े : दिल्ली: उत्तम नगर हत्याकांड में प्रशासन एक्शन मोड में, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
सोशल मीडिया पर निगरानी, मस्जिदों पर सुरक्षा
त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने मस्जिदों, ईदगाहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। इसके अलावा, भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी निगरानी तेज कर दी गई है। कई आपत्तिजनक पोस्ट को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को ‘संवेदनशील’ घोषित कर उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। जागरूकता अभियान के तहत कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया है और ईद के दौरान भी पैदल गश्त और वाहनों की जांच जारी रहेगी।






















