ऋषी तिवारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हुए चर्चित तरुण हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महिलाएं शामिल हैं, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी सबूतों को इकट्ठा कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच का दायरा
पुलिस के अनुसार, अब तक की गई सभी गिरफ्तारियां पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर की गई हैं। जांच के दौरान आरोपियों की भूमिका की पुष्टि की जा रही है। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों की अनुपस्थिति के कारण पुलिस अन्य तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण बताते हुए आश्वासन दिया है कि जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली: उत्तम नगर हत्याकांड में प्रशासन एक्शन मोड में, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
दोनों परिवारों का पुराना रिश्ता
जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, तरुण के परिवार और आरोपियों के परिवार के बीच लंबा रिश्ता रहा है। दोनों परिवार मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और पिछले करीब 50 वर्षों से उत्तम नगर इलाके में बसे हुए हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे, जिससे इस खूनी झगड़े के पीछे की वजह को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो, पुलिस अलर्ट
इस हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक महिला को समुदाय विशेष से आवाज उठाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कई वीडियो भ्रामक तरीके से प्रसारित किए जा रहे हैं ताकि स्थिति को बिगाड़ा जा सके। पुलिस ऐसे सभी वीडियो की जांच कर रही है और अफवाहों से बचने की सलाह दी है।
आज दिल्ली सचिवालय में उत्तम नगर की दुखद घटना में दिवंगत तरुण के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस असहनीय पीड़ा के समय दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
तरुण के परिवार का दुःख अत्यंत गहरा और असहनीय है।… pic.twitter.com/tDtFhnrqVH
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 9, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की परिजनों से मुलाकात
दिल्ली की ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को अपने कार्यालय में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को न्याय मिलने का पूरा भरोसा दिलाया। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा, “आज दिल्ली सेक्रेटेरिएट में, मैं तरुण के परिवार से मिली, जिनकी उत्तम नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दुखद मौत हो गई। मैंने उनके साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दुख की इस असहनीय घड़ी में, दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और पक्के इरादे के साथ पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।”




















