कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली: उत्तम नगर हत्याकांड में प्रशासन एक्शन मोड में, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

दिल्ली नगर निगम की टीम ने बुलडोजर ध्वस्तीकरण शुरू (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मामले के मुख्य आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर दिल्ली नगर निगम (MCD) की टीम ने बुलडोजर लेकर पहुंचकर ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की संपत्ति पर अवैध निर्माण पाए जाने के बाद यह एक्शन लिया गया है।

MCD की कार्रवाई और भारी पुलिस बल की तैनाती

घटना के बाद बढ़ते आक्रोश और कानून व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। शुक्रवार (8 मार्च) को MCD की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और आरोपी की संपत्ति को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक नाबालिग समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

होली के गुब्बारे ने ली एक जिंदगी

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह भीषण हिंसा होली के दिन पानी का गुब्बारा फेंकने के छोटे विवाद से शुरू हुई। पुलिस के मुताबिक, एक लड़की ने कथित तौर पर दूसरे समुदाय की एक महिला पर पानी का गुब्बारा फेंक दिया, जिस पर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई जमकर मारपीट में कुल आठ लोग घायल हो गए।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: अभिजीत घोषाल ने गीत ‘वो है माँ’ से किया महिलाओं को सम्मानित

हत्या का मुकदमा दर्ज

झड़प में गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय तरुण का अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को निधन हो गया। तरुण की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया था, लेकिन युवक की मौत के बाद एफआईआर में धारा 103(1) यानी हत्या की धारा जोड़ दी गई है। अब पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now