अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: अभिजीत घोषाल ने गीत ‘वो है माँ’ से किया महिलाओं को सम्मानित

अभिजीत घोषाल ने रिलीज़ किया नया गीत ‘वो है माँ’ (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


लोकप्रिय संगीत रियलिटी शो सा रे गा मा पा से अपनी पहचान बनाने वाले प्लेबैक सिंगर अभिजीत घोषाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपना नया गीत ‘वो है माँ’ रिलीज़ किया। यह गीत माताओं और उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जो अपने स्नेह, देखभाल और शक्ति से दूसरों के जीवन को संवारती हैं।

गीत की प्रेरणा और संदेश

प्रयागराज के रहने वाले अभिजीत घोषाल ने कहा कि माँ ही होती है जो एक मकान को घर बनाती है। लेकिन सिर्फ हमारी अपनी माँ ही नहीं, हर महिला के भीतर वही ममता, ताकत और प्यार होता है। मैं ऐसा गीत लिखना चाहता था जो सरल हो और हर किसी के दिल को छू सके।
गीत ‘वो है माँ’ उनकी माँ झरना घोषाल और उन सभी महिलाओं से प्रेरित है जिन्होंने उन्हें मार्गदर्शन और स्नेह दिया। यह मधुर और सहज गीत उन छोटे-छोटे पलों को दर्शाता है जिनसे महिलाएँ हमारे जीवन को संवारती हैं – मुश्किल समय में दिलासा देना, राह दिखाना और हर दिन को प्यार से भर देना। अभिजीत ने आगे कहा कि माँ पर बहुत से गीत बने हैं। कुछ पारंपरिक हैं और कुछ में कठिन शब्द होते हैं। मैं इसे बिल्कुल सरल रखना चाहता था, जैसे किसी अपने से दिल की बात कर रहे हों, ताकि हर कोई इसे महसूस कर सके।

संगीत का संयोजन

संगीत की दृष्टि से यह गीत आधुनिक और पारंपरिक वाद्यों का सुंदर मिश्रण है। गीत में ड्रम्स, गिटार, बास, काजोन, परकशन और तबला का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह आज के श्रोताओं से आसानी से जुड़ सके। अभिजीत बताते हैं कि > “मैं चाहता था कि इसका एहसास सभी पर हो। महिलाओं की देखभाल और उनकी ताकत ऐसी चीज़ है जिसे दुनिया में हर कोई समझ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास पेशकश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गीत रिलीज़ करना इसे और भी विशेष बनाता है। अभिजीत ने कहा कि हर महिला के दिल में एक माँ बसती है। वह जीवन देती है, सुरक्षा करती है, देखभाल करती है और अपने आसपास की दुनिया को बेहतर बनाती है। यह गीत उन सभी महिलाओं को समर्पित है। गीत ‘वो है माँ’ अब सभी प्रमुख म्यूज़िक प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह श्रोताओं को उन महिलाओं के प्रति एक सरल, दिल से निकला संदेश सुनने का अवसर देता है, जो हर दिन हमारे जीवन को संवारती हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now