दिल्ली की द्वारका अदालत को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। साउथ वेस्ट दिल्ली के द्वारका स्थित अदालत परिसर में बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार को उसे खाली कराया गया और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। बता दे कि पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तड़के तीन बजकर 11 मिनट पर एक ईमेल मिला था, जिसमें अदालत परिसर में बम रखे होने की सूचना दी गई थी।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

सुबह करीब 11.00 बजे पर पुलिस को फोन किया
अधिकारी ने बताया कि अदालत ने बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 :00 बजे पुलिस को फोन किया गया और अधिकारी ने बताया, श्वान और बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और हम गहन जांच कर रहे हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

अदालत में आरडीएक्स विस्फोटक रखा गया है
पुलिस के एक बयान के अनुसार, मेल भेजने वाले ने कहा था कि अदालत में आरडीएक्स विस्फोटक रखा गया है। बयान में कहा गया है, “सुरक्षा संबंधी धमकी मिलने पर स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी तथा बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) तुरंत अदालत परिसर पहुंचे।” हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, फिर भी तलाश जारी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now