नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों में भारी रोष अशोक चौहान

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज गौतम बुध नगर कमिश्नर महोदया से सेक्टर 108 नोएडा गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट कार्यालय में मिला भारतीय किसान यूनियन मंच का प्रतिनिधि मंडल भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन मंच का 21 सदस्य प्रतिनिधि मंडल गौतम बुध नगर कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह जी से मिला और कमिश्नर महोदय को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और बताया कि नोएडा प्राधिकरण किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य नहीं कर रहे हैं जिससे किसानों में भारी रोष है नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी आए दिन नई-नई स्कीम लाकर भूमि का अलॉटमेंट कर रहा है लेकिन किसानों के 10 प्रतिशत भूखंड देने के लिए भूमि नहीं होने का रोना रोते हैं और भूमि नहीं होने का न्यायालय को भी झूठा शपथ पत्र देकर गुमराह करने का कार्य किया हैं।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि जिन किसानों की पूर्व में 5 क कमेटी हो गई है उनकी भी आज तक ख और ग कमेटी की प्रक्रिया पुरी करके किसानों के नाम राजस्व विभाग में दर्ज नहीं हुए हैं और किसानों को प्रताड़ित करने के लिए धारा 10 के नोटिस भेजे जा रही है जिससे नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की कार्यशैली से किसानों में भारी रोष है।

लक्ष्मी सिंह कमिश्नर महोदया ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही जिला गौतम बुद्ध नगर की जिला अधिकारी महोदया और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से संवाद कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा । इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक प्रमोद त्यागी सुरेंद्र प्रधान सूरज प्रधान चरण सिंह प्रधान मुनेश प्रधान दानिश सैफी अमित बसोया मनविंदर भाटी आशीष चौहान अल्केश बसोया अशोक चौहान अमित प्रधान सुनील भाटी गजेंद्र बैसोया प्रिंस भाटी राहुल पवार आदि कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now