वीडियो फिल्म ‘मेरा णमोकार’ में राष्ट्रपति परिवार की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय

My salutations Filme

ऋषी तिवारी


भारत के धार्मिक-सांस्कृतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ, जब देश के 14वें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ पहली बार किसी वीडियो फिल्म (Movie) में “णमोकार मंत्र” (My salutations) का सामूहिक उच्चारण किया। यह विशेष अवसर भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम “मेरे महावीर 2.0 – मेरा णमोकार” के दौरान भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में देखने को मिला।

लव कुश रामलीला कमेटी ने अभिनय सम्राट असरानी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का आयोजन

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर देशना फाउंडेशन द्वारा किया गया। फाउंडेशन के निदेशक सुभाष ओसवाल जैन, अनिल कुमार जैन, राजीव जैन और मनोज कुमार जैन ने बताया कि जब महामहिम कोविंद जी को संस्था द्वारा निर्मित इस विशेष वीडियो फिल्म (Movie) की जानकारी दी गई, तो उन्होंने स्वयं अपने परिवार के साथ इसमें शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।

“मेरा णमोकार” (My salutations) — एक अनोखी प्रस्तुति

वीडियो फिल्म (Movie) का शीर्षक “मेरा णमोकार” (My salutations)है, जिसमें “णमोकार मंत्र” (My salutations) की ध्वनि, अर्थ और महिमा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जब यह वीडियो प्रदर्शित हुआ, तो पूरा सभागार ‘मंत्रमुग्ध’ हो उठा और ‘तालियों की गूंज’ से वातावरण भक्तिमय बन गया।

राष्ट्रपति कोविंद का अनुभव

वीडियो प्रदर्शन के बाद महामहिम राम नाथ कोविंद ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि > “इस वीडियो से साक्षात रूप से जुड़कर जो अनुभव हुआ, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस मंत्र को गुनगुनाने से हमारे पूरे परिवार में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।”

यह भी पढ़े :  एयरटेल एयर फाइबर की हकीकत आई सामने

निर्माण में विशेष योगदान

इस प्रेरणादायक फिल्म (Movie) के निर्माण में ‘सीए राजीव जैन’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि इस वीडियो के माध्यम से “णमोकार मंत्र” के इतिहास, महत्व और ऊर्जा को आधुनिक रूप में प्रस्तुत कर ‘दुनिया तक पहुँचाने का प्रयास’ किया गया है।

भक्ति संगीत से गूंजा प्रगति मैदान

वीडियो के लोकार्पण के बाद प्रसिद्ध भजन गायक विक्की डी. पारेख (मुंबई) ने जैन भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल भक्ति और शांति से भर गया। समारोह के समापन पर फाउंडेशन के निदेशक मनोज कुमार जैन ने कहा कि “भगवान महावीर के तीन सिद्धांत — अहिंसा, अपरिग्रह और आत्मशुद्धि — जीवन के मूल मंत्र हैं। हमें इनका पालन कर समाज में शांति और सद्भाव फैलाना चाहिए।”

यह भी पढ़े : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर निशाना

उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए राजीव जैन (सीए), सुभाष ओसवाल जैन, अनिल कुमार जैन (सीए), प्रदीप जैन, अमीषा जैन और पूरी टीम को बधाई दी। विशेष रूप से संयोजक सत्यभूषण जैन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफलता में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now