देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) के “एयर फाइबर” कनेक्शन को लेकर ग्राहकों में नाराज़गी बढ़ती ही जा रही है। कई उपभोक्ताओं ने कंपनी पर झूठे वादे कर कनेक्शन देने और बाद में सही सर्विस न मिलने का आरोप लगाया है। एयरटेल (Airtel) आइए जानते इसके बारे विस्तार से।
यह भी पढ़े : लव कुश रामलीला कमेटी ने अभिनय सम्राट असरानी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बता दे कि ग्राहकों के अनुसार, एयरटेल (Airtel) का “एयर फाइबर” इंटरनेट हर दिन सही तरह से काम नहीं करता, स्पीड बहुत कम रहती है और कई बार कनेक्शन पूरी तरह बंद हो जाता है। सबसे बड़ी परेशानी तब आती है जब ग्राहक शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश करते हैं।

कस्टमर केयर नंबर पर नहीं मिल रहा समाधान
बता के ग्राहक का एयरटेल (Airtel) ऐयरफायबर नंबर 9266722139 है और Account number 1-6018250753729 यह है जो कि कंपनी के बताए गए हेल्पलाइन नंबर 011-44444121 और 1800-103-0121 पर बार-बार संपर्क किया, लेकिन सिस्टम उनके अकाउंट या मोबाइल नंबर को “गलत” बताता रहता है। इससे उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज ही नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़े : नई दिल्ली में सजी पर्यटन और ट्रैवल इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित शाम
कस्टमर नंबर और बिल
बता दे कि कई उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराज़गी जाहिर की है, जहां उन्होंने बताया कि “एयरटेल एयर फाइबर लेने से पहले बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन कनेक्शन लेने के बाद सर्विस और सपोर्ट दोनों से हाथ खड़े कर दिए जाते हैं।”
यह भी पढ़े : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर निशाना
कंपनी की प्रतिक्रिया का इंतजार
अब तक इस मुद्दे पर एयरटेल (Airtel) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, ग्राहकों की लगातार बढ़ती शिकायतों से यह साफ है कि कंपनी को अपनी कस्टमर सर्विस और टेक्निकल सपोर्ट पर तुरंत ध्यान देना होगा।
ग्राहकों ने की दूरसंचार विभाग (DoT) अपील
बता दे कि परेशान उपभोक्ताओं ने दूरसंचार विभाग (DoT) और TRAI से मांग की है कि वे एयरटेल जैसी कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ताकि ग्राहकों को न्याय मिल सके और झूठ बोलकर पेस्टपेड जैसे ऐयरफायर और सिम ना दे जिससे लापरवाही दोबारा न हो।
























