कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

भारतीय किसान यूनियन मंच की नवनियुक्त कार्यकारिणी का हुआ भव्य स्वागत : विमल त्यागी

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज गांव भूड़ा में भारतीय किसान यूनियन मंच की नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी का ढोल नगाड़ों एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। आज की पंचायत की अध्यक्षता बाबा रमेश अवाना ने की और मंच का संचालन पूर्व नोएडा विधानसभा प्रत्याशी पंकज अवाना ने किया भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि पिछले 47 वर्षों से नोएडा प्राधिकरण किसानों का शोषण करता आ रहा है अब भारतीय किसान यूनियन मंच किसानों का शोषण नहीं होने देंगे जल्दी भारतीय किसान यूनियन मंच की नवनियुक्त कार्यकारिणी के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

विजय-रश्मिका की शादी को लेकर सुरक्षा का गठियाया घेरा

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है पूर्व में भी नोएडा गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्या के समाधान के लिए कमेटी बनाई थी लेकिन किसानों के पक्ष में प्रदेश सरकार के द्वारा बनाई गई कमेटी ने अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया है केवल किसानों के साथ मीटिंग के ही हो रही है प्रदेश सरकार के द्वारा गठित नोएडा गौतम नगर के किसानों के समाधान के लिए बनाई गई समिति किसान हित में अति शीघ्र निर्णय ले इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक सुरेन्द्र प्रधान, प्रमोद त्यागी, बाबा परशुराम भड़ाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भूड़ा, मनविंदर भाटी, अशोक चौहान,दानिश सैफी, सोनू लोहिया, योगेश भाटी गजेंद्र बसोया सागर नम्बरदार, चिंकू यादव प्रिंस भाटी, अमित बैसोया, सतवीर अवाना, रविंद्र लोहिया, रिंकू यादव, नेकपाल त्यागी, बंटी, शैंकी त्यागी, पाला प्रधान, नीरज अवाना उमेश अवाना रघुनंदन त्यागी, अरूण अवाना, जॉनी अवाना आदि किसान मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now