बार एसोसिएशन नोएडा द्वारा शहीद और उनके परिवार को सम्मान दिलाने की मुहिम लाई रंग

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। बार एसोसिएशन नोएडा गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट द्वारा देश के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीद और उनके परिवार को सम्मान दिलाने की मुहिम रंग लाने लगी है ग्रेटर नोएडा के डाबरा गांव निवासी सुरेश भाटी सेना में दुश्मनों से लड़ते जम्बू कश्मीर में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। लेकिन शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते शहीद परिवार को आज तक भी कोई सम्मान नहीं मिला है। शहीद परिवार को उचित सम्मान दिलाने की लड़ाई को हर संभव स्तर तक उनके द्वारा लडे जाने का संकल्प कि शहीदों के सम्मान में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

इस क्रम में 24 दिसंबर को शहीद परिवार से मिलने का कार्यक्रम पूर्व से ही नियोजित था आज अपर पुलिस आयुक्त दादरी अजीत कुमार सिंह तथा दादरी कोतवाल इस हेतु ग्राम डाबरा में पंचायत में आए तथा बताया कि शहीद सुरेश भाटी को सम्मान दिलाने हेतु प्राधिकरण, पुलिस और जिला प्रशासन गम्भीर है एक एस डी एम को नोडल अधिकारी बनाया जा चुका है तथा पूर्ण भरोसा दिया प्रमेन्द्र भाटी द्वारा माँग रखी कि शहीद के सम्मान में शहीद पथ के साथ साथ गोल चक्कर का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाए ।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

परिवार को प्राधिकरण द्वारा आबादी प्लाट तथा कृषि भूमि का पट्टा आदि अर्थिक मदद की जाए पंचायत की अध्यक्षता राजेंद्र प्रधान मायचा द्वारा की गयी कल दिनाँक 24 की पंचायत स्थगित कर दी गई है यदि 31 अगस्त कोई समाधान नहीं हुआ तो 31 अगस्त को हायर कंपनी के गोल चक्कर पर शहीद के सम्मान में विशाल महा पंचायत की जाएगी । इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव अजीत नागर , महेश गुप्ता श्याम सिंह भाटी , नीरज भाटी , विशाल नागर अमित भाटी , के के भाटी सचिन भाटी, पवन भाटी , सागर शर्मा , मोहित भाटी आदि आधा दर्जन गांवो के सैकड़ो लोग मौजूद थे

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now