संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 3 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार जताया।
रविवार को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा सूरजपुर निवासी करीब 3 वर्षीय बच्चा अचानक गुम हो गया है। परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए। पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को ढूंढने का अभियान चलाया।
पुलिस के अथक प्रयासों के बाद बच्चे को सकुशल तलाश कर लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बच्चे को उपहार देकर उसका उत्साह भी बढ़ाया।
बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की तत्परता व कार्यशैली की प्रशंसा की।

























