नोएडा स्टेडियम में 7 दिसंबर से श्री राम कथा महोत्सव

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सनातन धर्म एवं संस्कृति के जागरण और जनकल्याण के उद्देश्य से नोएडा श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर 6 दिसंबर 2024 को नोएडा स्टेडियम स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजन समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में श्री राम कथा महोत्सव के आयोजन और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

आयोजन समिति के अनुसार, श्री राम कथा महोत्सव 7 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक नोएडा स्टेडियम रामलीला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आचार्य श्री महेंद्र जी महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीराम की कथा का गुणगान किया जाएगा।

7 दिसंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

महोत्सव की शुरुआत 7 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। यह कलश यात्रा नोएडा स्टेडियम रामलीला ग्राउंड से निकाली जाएगी। इसके बाद शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

8 से 15 दिसंबर तक राम कथा

आयोजन समिति ने बताया कि 8 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म एवं संस्कृति का जागरण, जनकल्याण और क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक धर्म एवं आध्यात्मिकता से जोड़ना है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति के सदस्य राहुल शर्मा, प्रवीण पांडे, प्रवीण पांडेय, गोपाल गुप्ता, गौरव मेहरा, पवन कुमार, दीपक सिंह मेहरा, चंचल सिंह और कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे।

नोएडा श्री राम कथा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now