Shakti Vandan Abhiyan: भाजपा ने किया चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। शक्ति वंदन अभियान के तहत एक ओर जहां महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी साथ ही आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने वहाँ आयी सभी महिलाओं को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में महिला सशक्तिकरण दिशा में अनेक काम किए हैं। देश में नई संसद बनने के बाद उसमें जो पहला कानून आया वो नारी शक्ति वंदन का था। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। जन-धन योजना में महिलाओं के बैंक में खाते खुले, आज पुरूषों के बराबर महिलाओं के खाते हैं। मुद्रा योजना में 70 प्रतिशत लोन मातृशक्ति को मिलता है। मोदी सरकार ने हर दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम किया है। जोशी ने कहा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए जो काम हुए हैं, वो अकल्पनीय हैं। आवास योजना में मिलने वाले आवास महिला के नाम पर होता है, उज्जवला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है, प्रधानमंत्री दीनदयाल उपाध्याय योजना के माध्यम से घर में बिजली मिलती है।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

उन्होंने वहाँ आयी सभी सामाजिक संगठन की बहनों का धन्यवाद दिया और आगामी लोक सभा चुनाव में मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए संकल्पित भी किया। सामाजिक संगठन में नारी शक्ति संगठन, राष्ट्रीय सेवा संगठन, नैवेद्य फाउंडेशन, महिला उन्नति संगठन, सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड डेवलपमेंट, नम्रता, पंछी, अर्द्नारेश्वर फाउंडेशन, नारी प्रगति आदि कई एनजीओ और सामाजिक संगठन की पदाधिकारियों रहे। कार्यक्रम में इस अभियान के संयोजक महामंत्री उमेश त्यागी, प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा कक्कड़, राजीव त्यागी, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, शिवानी शरद, राजश्री गुप्ता, दीपाली दीक्षित, शारदा सिंहल, रेखा सिंह, सुनीता शुक्ला, नीता वाजपेई, मंजू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now