गौतम बुद्ध नगर में विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवटा, विकास खंड दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में 11 जुलाई 2025 को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को 70 स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। स्कूल बैग और स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा लगातार सामाजिक सेवा और जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इसी क्रम में विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम में सुमित माहेश्वरी और वरुण ऐरेन का विशेष सहयोग रहा। उनके सहयोग से बच्चों तक आवश्यक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

कार्यक्रम के दौरान शुभम सिंघल, कपिल गुप्ता, विनय गुप्ता, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, राकेश शर्मा, सुचित गर्ग और नवीन शर्मा सहित रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि तायल तथा शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। स्कूल बैग और स्टेशनरी मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

India-Pak मैच पर पवन सिंह का प्रचंड बयान

 

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now