Samuhik Vivah: नव युवक मित्रमंडल ने 11 जोड़ों को शादी के बंधन में बाधा

संदीप कुमार गर्ग संवाददाता


नोएडा। कहते हैं, जोड़ियां ऊपर बनकर आती है और धरती पर विवाह में परिवर्तित होती है। इसका साक्षी बने गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में बुधवार को 11 जोड़े, जो धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे। नवयुवक मित्र मंडल, नोएडा की अगुवाई में इस सामुहिक विवाह में हजारों लोग गवाह बने। इस समारोह में पूर्व विधायक व पूर्व महिला अध्यक्षा श्रीमती बिमला बाथम, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए और वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। नव युवक मित्रमंडल के सौजन्य से सेक्टर 19 के बारात घर में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंघला, सेक्रेटरी दीपक गोयल व सुमित अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष बंसल व चिंकू गुप्ता का अथक प्रयास रहा, जिसके प्रतिफल निर्धन परिवार के 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंध सके।

सर्वप्रथम 11 दूल्हों को सेक्टर 19 के सनातन धर्म मंदिर से वैधानिक तरीके से सुसज्जित कर बैंड बाजों के साथ सेक्टर 27 डीएम आवास होते हुए सेक्टर 19 के टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग से बारात घर पर पहुंचा, जहां शहर के गणमान्य लोगों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्यता पूर्वक स्वागत किया गया। इसके पश्चात वर-वधुओं ने एक दूसरे के गले में जयमाला डालकर एक दूजे का साथी होना स्वीकार किया।

नवयुवक मित्र मंडल ने इस मौके पर वर-वधुओं के लिए 56 प्रकार के उपहार की व्यवस्था की थी, जिसमें बेड, आलमारी, कूलर, डिनर सेट (51), सिलाई मशीन, साड़ी 5 पीस), पैंट- शर्ट (2 जोड़ा), सूटकेश, चूल्हा-सिलेंडर, कुकर-कड़ाही, मंगलसूत्र , पायल, चुटकी, कोका , गद्दा, तकिया, बाल्टी सहित अन्य घरेलू सामान और वधुओं के लिए श्रृंगार के सामान शामिल रहे।इस मौके पर सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now