Saket Court Strike: साकेत कोर्ट में वकिलों पर एफआईआर के मामले पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ वकीलों की हड़ताल

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में आाज वकीलों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है जो कि साकेत कोर्ट में गुरुवार को साकेत कोर्ट परिसर में दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) के साथ कथित मारपीट की एफआईआर दर्ज होने के विरोध में की किया गया है। इसके विरोध में आज शनिवार को साकेत कोर्ट में हड़ताल किया गया है। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के द्वारा वकीलों पर दर्ज की गई इस एफआईआर के बाद साकेत कोर्ट के वकीलों ने शुक्रवार को कोर्ट बंद रखने का आह्ववान किया था. शनिवार के दिन इस अपील को व्यापक समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। बता दे कि साकेत कोर्ट के सेक्रेटरी अनिल बसोया का दावा है कि किसी भी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट नहीं की गई, बल्कि यह एफआईआर बदले की भावना से की गई है. वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक दिल्ली पुलिस इस एफआईआर को वापस नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट परिसर के बाहर भारी सुरक्षा
बता दे कि आज शनिवार सुबह से ही साकेत कोर्ट परिसर के बाहर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। कोर्ट परिसर के हालात को देखते हुए खुद दक्षिण जिला के डीसीपी अंकित चौहान, एडिशनल डीसीपी सुमित झा और एडिशनल डीसीपी रवि बिश्नोई मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा का जायजा लिया है। इस दौरान साकेत कोर्ट परिसर के बाहर कई सब डिवीजन के एसीपी और एसएचओ इंस्पेक्टर तैनात दिखाई दिए है।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

पुलिस के खिलाफ वकीलों ने की जोरदार नारेबाजी
बता दे कि वकीलों ने कोर्ट परिसर में पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और ‘दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए है और उनका कहना था कि पुलिस बार-बार वकीलों को दबाने की कोशिश करती रही है अक्सर दिल्ली पुलिस के द्वारा छोटी सी बात पर वकीलों पर एफआईआर दर्ज की जाती आ रही है। एफआईआर के जरिए वकीलों की छवि को धूमिल किया जा रहा है।

दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
बता दे कि आज शनिवार को साकेत कोर्ट में कामकाज ठप रहा है और कई मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई है। बता दे कि साकेत कोर्ट के वकीलों की मांग है कि न्यायिक जांच किए जाए और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। हमारे साथी वकीलों पर की गई एफआईआर रद्द किया जाए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now