रामकथा में राम जानकी विवाह का सुंदर वर्णन किया

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर 93 नोएडा के सुपर एमआईजी सनातन धर्म मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने श्रीराम सीता विवाह, लक्ष्मण परशुराम संवाद आदि प्रसंगो जनकपुरी पहुंचने पर मुनि समेत दोनों भाइयों का जनक जी द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया जाता है।

जनक जी अपनी प्रतिज्ञा से सभी को अवगत कराते हैं कि जो भी शिव धनुष को तोड़ेगा उसी के साथ जानकी का विवाह होगा। जनक जी का प्रण सुनकर देश देशांतर के बलशाली राजा आए लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी धनुष नहीं तोड़ पाए । गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम ने धनुष उठा लिया। भगवान राम के छूते ही धनुष टूट गया और जानकी जी ने राम जी के गले में वरमाला डाल देती हैं। देवता ऊपर से पुष्प वर्षा करते हैं और चारों ओर खुशियां छा जाती हैं।

संजय कपूर की ‘संकल्प’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

11 जून को राम राज्याभिषेक की तैयारी, राम वनवास, केवट संवाद आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन कथा व्यास द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश कुमार गुप्ता, राजवीर सिंह, वीरेंद्र द्विवेदी, रमेश चंद्र शर्मा, शैलेश द्विवेदी,वीरेंद्र कुमार राय, विजय झा, अंगद सिंह तोमर, देवमणि शुक्ल , रवि राघव, गोरे लाल, संजय पांडेय, हरि शंकर सिंह, आदित्य अग्रवाल, प्रमोद भारद्वाज, राज दूबे, दिनेश पाठक,रमेश कुमार वर्मा, विश्वनाथ त्रिपाठी, आचार्य गौरव,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, उमाकांत त्रिपाठी, हंसमणि शुक्ला, श्याम मौर्य, एल एस तिवारी,विनय त्रिवेदी,विकास शर्मा , रमेश चंद्र दास, सी एल तिवारी, शिव कुमार पाठक, धर्मेंद्र सिंह, रंजन गिरि, मुक्तैश भारद्वाज, श्रीमती नीलम द्विवेदी, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती सचिता राय, श्रीमती कोमल राठौर, शशि बाला, श्रीमती संध्या तिवारी सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now