संध्या समय न्यूज
UP News : सोशल मीडिया के दौर में जहां दोस्ती करना अब आसान हो गया है, वहीं यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला यूपी के प्रयागराज से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने 70 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिला दिया।
जाने कैसे हुई वारदात?
बता दें कि यूपी के सराय इनायत थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विनय कुमार सोनी के घर 9 मार्च को चोरी हुई और उस दिन परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। 10 मार्च की सुबह जब वे लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला और सोने-चांदी के करीब 70 लाख रुपये के जेवरात गायब थे।
सोशल मीडिया से रची गई साजिश
बता दें कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने घर की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती का भरोसा जीत लिया और धीरे-धीरे घर की अहम जानकारी जुटा ली। इसी दौरान उसे यह भी पता चल गया कि परिवार कब घर से बाहर रहेगा। इस मौका मिलते ही 9 मार्च को हाथ साफ कर लिया गया। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर जेवरात चोरी कर लिए।
यह भी पढ़ें : दिल्ली: पीएम मोदी संग महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे की अहम बातचीत
पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस
बता दें कि जांच के दौरान युवती ने खुद बताया कि उसने घर खाली होने की जानकारी एक व्यक्ति को दी थी। इसके बाद पुलिस ने साइबर ट्रैकिंग और स्थानीय इनपुट्स के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी उम्र लगभग 19 साल है। हैरानी की बात यह है कि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे जेवरात की दुकानों में कारीगरी का काम करते थे, जिससे उन्हें कीमती सामान की अच्छी जानकारी थी। चोरी के बाद उन्होंने जेवरात को नसीरापुर अंडरपास के पास छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बता दें कि डीसीपी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
























