ऋषी तिवारी
Noida News : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को आयोजित भाजपा की विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उत्तर प्रदेश के नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री की इस रैली का साथ वर्चुअली (ऑनलाइन) निभाया।
पीएम मोदी का ‘बदलाव की लहर’ पर जोर
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल में फैले भ्रष्टाचार, हिंसा और वर्षों के कुशासन पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आम जनता में इन मुद्दों के खिलाफ गहरा गुस्सा है और अब मतदाताओं में बदलाव की एक नई लहर शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और शांति की राजनीति के लिए तैयार है और वर्तमान सरकार के खिलाफ जनाक्रोश दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें : कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार- ‘बंगाल से महाजंगलराज का होगा खात्मा
नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश
बता दें कि कोलकाता में चल रही इस रैली का असर नोएडा तक भी देखा गया। नोएडा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में एक स्थान पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन बड़े ध्यान से सुना। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के हर पॉइंट पर जोरदार तालियां बजाईं और भाजपा के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया।
























