पीएम मोदी का दिल्‍ली रैली में इंडी गठबंधन पर निशाना

ऋ​षि तिवारी


नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत यूपी के बस्ती और श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे और पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में रैली की और कहा कि शराब घोटाले की कमाई हो या फिर नेशनल हेराल्ड घोटाला हो, भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूल किया जाऐगा। ज‍िसने लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला और कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत के लोगों ने स्पष्ट रूप से कांग्रेस मॉडल और भाजपा मॉडल का फर्क देखा है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को ना आगे की सोचने की फुर्सत है और ना ही क्षमता है। इन लोगों ने 60 साल तक भारत के सामर्थ्य के साथ अन्याय किया है। मैं कहूंगा कि इन लोगों ने आपराधिक कृत्य किया है।

कांग्रेस ज्यादा हाईवे बना रही मोदी सरकार

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ का इतना बड़ा देश, भारत को जो स्पीड चाहिए, जो स्केल चाहिए वो एकमात्र भाजपा पार्टी की सरकार ही दे सकती है। कांग्रेस हर दिन 12 किलोमीटर ही हाईवे बनवा पाती थी, जबकि मोदी सरकार हर रोज करीब 30 किलोमीटर हाइवे बनवा रही है।

मोदी सरकार 10 में ज्यादा से ज्यादा एयरपोर्ट-एम्स बनवाए

कांग्रेस 60 साल में ज्यादा से ज्यादा 70 एयरपोर्ट बनवा पाई थी, मोदी सरकार ने 10 साल में 70 नए एयरपोर्ट बनाकर जोड़ दिया है। जो कि कांग्रेस 60 साल में 380 मेडिकल कॉलेज बनवा पाई, जबकि मोदी सरकार ने सिर्फ 10 साल में सवा तीन सौ से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज बनवा दिए है। कांग्रेस के समय 7 एम्स थे, आज 22 से अधिक एम्स हैं। कांग्रेस के राज में 75 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास नल कनेक्शन नहीं था, आज 75 प्रतिशत लोगों के घर में नल से जल आ रहा है। कांग्रेस ने 60 साल में 14 करोड़ से भी कम गैस कनेक्शन दिए थे, मोदी ने अपने 10 साल में 18 करोड़ से ज्यादा नए गैस कनेक्शन दिए हैं।

अब सरकार का पैसा बिचौलिए नहीं खाते

कांग्रेस के राज्य में प्रधानमंत्री ने कहा था कि एक रुपये भेजने पर 85 पैसे रास्ते में खत्म हो जाते थे। अब पूरा पैसा लाभार्थियों के खाते में जाता है। 36 लाख करोड़ रुपये लोगों के बैंक खाते में भेजे गए। यदि कांग्रेस की सरकार होती तो 30 लाख करोड़ बिचैलिए खा जाते है।

एजुकेशन में वंचित वर्ग से किया धोखा

कांग्रेस ने हायर एजुकेशन में हमारे एससी-एसटी-ओबीसी, दलित, आदिवासी भाई-बहनों का हक छीनने का काम किया। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस ने हमारे एससी-एसटी-ओबीसी, दलित, आदिवासी भाई-बहनों के साथ कितना अन्याय किया है। कांग्रेस सरकार ने चुपचाप एक चाल चली। अचानक जामिया-मिलिया यूनिवर्सिटी को माइनॉरिटी इंस्टिट्यूशन घोषित कर दिया। इससे इसमें 50 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों के लिए लागू हो गया।

संविधान को धोखा देने वालों को मुस्लिम भाई पहचानें

मैं इस चुनाव में एक लड़ाई लेकर निकला हूं, जिन लोगों ने भारत के संविधान के साथ धोखा किया है, अब समय आ रहा है कि ऐसे घोर सांप्रदायिक लोगों को देश पहचाने और मेरे मुसलमान भाई भी पहचानें। दिल्ली के लोगों से चुन-चुन कर सवाल पूछना चाहता हूं। इसी दिल्ली में गले में टायर डालकर जलाया। इनके मोदी इन्हें न्याय दिला रहा। कांग्रेस के लिए वोट बैंक से अधिक कुछ नहीं।

सिख दंगा पर भी बोली पीएम मोदी

इसी दिल्ली में गले में टायर बांधकर हमारे सिख भाई-बहनों को जिंदा जलाया गया था, ये गुनाह किसका था? आज कांग्रेस की छतरी के नीचे खड़ा हर दल सिख दंगे का गुनहगार है। ये मोदी है, जो सिख दंगे के पीड़ितों को न्याय दिला रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now