जेवर एयरपोर्ट मंच से पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला

पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

Noida News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को देश के सामने एक उदाहरण के रूप में पेश किया है और इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “पहले के नेता नोएडा आने से डरते थे।”

उत्तर प्रदेश बना मल्टी-इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य

बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य अब उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है, जहां एक से अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट का लाभ आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलेगा।उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने उन्हें सांसद बनाया, आज उसी प्रदेश की पहचान इस विश्वस्तरीय एयरपोर्ट से जुड़ रही है।

यह भी पढ़ें : यूपी एसआईआर अपडेट: यूपी की वोटर लिस्ट से करोड़ों नाम गायब

पीएम मोदी ने कहा कि इस परियोजना के शिलान्यास और उद्घाटन—दोनों का अवसर उन्हें मिला, लेकिन इसका असली श्रेय जनता को जाता है। उन्होंने इसे “नए भारत के बदलते मिजाज” का प्रतीक बताया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में ईंधन और खाद्य संकट पैदा हो गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सरकार ऐसे कदम उठा रही है जिससे आम लोगों और किसानों पर इसका बोझ न पड़े।

“पहले नोएडा था लूट का एटीएम”

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला तेज करते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने नोएडा को “लूट का एटीएम” बना दिया था, जबकि आज यही क्षेत्र उत्तर प्रदेश के विकास का इंजन बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस एयरपोर्ट को 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मंजूरी दी थी, लेकिन वर्षों तक यह परियोजना फाइलों में ही दबी रही।

“डबल इंजन सरकार” का उदाहरण

बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार बनने के बाद इस परियोजना को गति मिली। उन्होंने भाजपा की सरकार को “डबल इंजन” बताते हुए कहा कि इसी कारण जेवर एयरपोर्ट का सपना अब साकार हो पाया है।

विपक्ष पर सीधा वार

बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस और राज्य में अन्य दलों की सरकारें थीं, तब इस परियोजना की नींव तक नहीं रखी गई। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह पहले नोएडा आना चाहते थे, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री खुद नहीं आए और उन्हें भी आने से रोकने की कोशिश की गई। अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि आज का नोएडा पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है और यह उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का एक मजबूत केंद्र बन चुका है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now