यूपी एसआईआर अपडेट: यूपी की वोटर लिस्ट से करोड़ों नाम गायब

यूपी एसआईआर अपडेट

UP News: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में इस प्रक्रिया के तहत लगभग 2.18 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर करीब 13.25 करोड़ रह जाएगी, जो पहले लगभग 15.44 करोड़ थी।

पहले चरण में ही हटे थे 2.89 करोड़ नाम

बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया के पहले चरण में ही 2.89 करोड़ नाम हटाए गए थे, जिसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची में लगभग 12.55 करोड़ नाम बचे थे। अब अंतिम चरण के बाद यह संख्या बढ़कर 13.25 करोड़ के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम सूची

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और Election Commission of India के अनुसार, सभी दावे और आपत्तियों की सुनवाई 27 मार्च तक पूरी कर ली गई है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में बड़ा साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 5 ठग गिरफ्तार

बड़े पैमाने पर हुई जांच

  • 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजकर सुनवाई की गई
  • 2.22 करोड़ मामलों में BLO ने घर-घर जाकर सत्यापन किया
  • 1.04 करोड़ नामों का 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया

नए नाम जोड़ने और हटाने के आवेदन

  •  86.69 लाख लोगों ने नए मतदाता के रूप में आवेदन किया
  • 3.18 लाख नाम हटाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए

राजनीतिक दलों की शिकायतें

बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से कुल 92 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें समाजवादी पार्टी ने 78 शिकायतें, भारतीय जनता पार्टी ने 8 शिकायतें दर्ज कराईं है और अधिकारियों के मुताबिक, सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now