इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से साइट 4 सुंदरीकरण के तहत पौधारोपण अभियान

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। वन महोत्सव के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से साइट-4 के सुंदरीकरण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। बुधवार, 2 जुलाई को आयोजित इस अभियान के दौरान G-21 से G-25 के सामने स्थित मैदान में विभिन्न फलदार और उपयोगी पौधे लगाए गए।

पौधारोपण अभियान के तहत अमरूद, आंवला, आम, जामुन सहित कई अन्य उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन से रविदत्त शर्मा, बजरंग गोयल, शिवकुमार शर्मा, अरुण गुप्ता, धौला सिंह, कमल गुप्ता, सुरेंद्र तायल और अतुल जैन मौजूद रहे। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारी भी पौधारोपण अभियान में शामिल हुए।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि वन महोत्सव के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि साइट-4 क्षेत्र को हरा-भरा और सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

बिहार में शराबबंदी की समीक्षा को लेकर बढ़ी सियासी गर्माहट

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now