हमारा उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हिंदू समाज को सनातन धर्म के प्रति जाग्रत करना है : मंदिर समिति कोषाध्यक्ष

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर- 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रतिवर्ष की भाँति सनातन धर्म के प्रमुख पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मंदिर प्रांगण में 16 अगस्त 2025 को साँय 6.30 से भव्य रूप से मनाया जा रहा है।

मंदिर समिति कोषाध्यक्ष जी.के. बंसल ने बताया कि हमारा उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हिंदू समाज को सनातन धर्म के प्रति जाग्रत करना है। इस वर्ष का विशेष आकर्षण बर्फ़ का 15 फीट ऊँचा शिवलिंग और मुख्य मंदिर परिसर में झूले पर बालकृष्ण का झूला झुलाना वहीं मंदिर के गीता भवन में स्वचालित भगवान कृष्ण की झांकियाँ, कृष्ण- सुदामा मिलन, कृष्ण जी का अर्जुन को विराट स्वरूप के दर्शन कराना, अर्जुन को कुरुछेत्र युद्ध आरंभ होने से पहले गीता उपदेश देना, द्रौपदी चीरहरण, गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उँगली पर उठा कर इंद्र के प्रकोप से गोकुल वासियों की रक्षा करते हुए भागवन श्री कृष्ण, माता वैष्णो देवी व अमर नाथ जी की गुफा आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लगभग 20,000 भक्तों के सम्मिलित होने की संभवना हैं।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी जे.एम. सेठ ने बताया कि भक्तों के दर्शन के लिए लाइन संचालन, प्रसाद वितरण, सुरक्षा आदि की विशेष व्यवस्था हमारे प्राइवेट गार्ड्स, वॉलिंटियर व नोएडा पुलिस द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी व्रत वाले विशेष प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की जा रही है।

इस आयोजन में मंदिर ट्रस्टी आर. एन. गुप्ता, ओ. पी. गोयल, अशोक कुमार गुप्ता, हरिश सभरवाल, आर. के. भट्ट, संजीव बांधा, अंबेश भांवरी, करण अनेजा, इंद्रपाल खंडपुर का विशेष योगदान है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now