नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आरडब्ल्यूए के महासचिव संदीप कुमार जिंदल के निवास पर हुए एकत्रित

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा।  ‘प्राधिकरण आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सेक्टर-48 में पहुंचे। इस दौरान आरडब्ल्यूए के महासचिव संदीप कुमार जिंदल के निवास सी-209 पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नोएडा सेक्टर 48 की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखी गईं। आरडब्ल्यूए की ओर से सेक्टर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया।

आरडब्ल्यूए ने बताया कि सेक्टर के आवंटन को करीब 20 वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सेक्टर में समुचित बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

बैठक में सेक्टर के पार्कों की बदहाल स्थिति और उनकी उचित देखरेख का विषय भी अधिकारियों के सामने रखा गया। साथ ही सेक्टर में लगातार बढ़ रही रेहड़ी-पटरी वालों की संख्या और अतिक्रमण को लेकर भी आरडब्ल्यूए ने चिंता जताई।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण सेक्टर के निवासियों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्राधिकरण से इन समस्याओं का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की।

अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि संबंधित विभाग इन समस्याओं का संज्ञान लेकर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

हालांकि, आरडब्ल्यूए और सेक्टरवासियों के लिए अब सबसे महत्वपूर्ण यह होगा कि अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन पर जमीनी स्तर पर कब तक कार्रवाई होती है और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान कब तक हो पाता है।

India-Pak मैच पर पवन सिंह का प्रचंड बयान

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now