नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर योगी का बड़ा संदेश

योगी ने नोएडा एयरपोर्ट को बताया मील का पत्थर

Noida News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसे “नए भारत का प्रतीक” कहा है और अपने संबोधन की शुरुआत “भारत माता की जय” और “हर-हर महादेव” के नारों के साथ करते हुए उन्होंने इस परियोजना को देश के विकास की दिशा में बड़ा कदम कहा है।

पीएम मोदी को बताया वैश्विक नेता

बता दें कि सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय और यशस्वी नेता बताया है और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विकास और सांस्कृतिक विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब दुनिया के कई हिस्सों में अस्थिरता और पेट्रोलियम कीमतों में वृद्धि हो रही है, तब भारत ने स्थिति को संतुलित बनाए रखा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती को आम जनता के लिए राहतकारी कदम बताया।

यह भी पढ़ें : जेवर एयरपोर्ट मंच से पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला

‘डबल इंजन’ से बदली यूपी की तस्वीर

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को विकास में बाधा माना जाता था, लेकिन अब “डबल इंजन सरकार” के चलते राज्य ने तेजी से प्रगति की है और अपनी नई पहचान बनाई है। उन्होंने याद दिलाया कि एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को हुआ था और अब इसका पहला चरण पूरा हो चुका है।

जेवर बनेगा कनेक्टिविटी हब

बता दें कि यह एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर भारत के लिए एक बड़ा लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी केंद्र बनेगा। इसे यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। भविष्य में हाई-स्पीड रेल से कनेक्टिविटी की भी योजना है।

रोजगार और निवेश के नए अवसर

सीएम योगी ने कहा कि इस परियोजना से लाखों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, MSME और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश बढ़ेगा। एयरपोर्ट को आगे चलकर मल्टी-मॉडल कार्गो हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे प्रदेश सीधे वैश्विक बाजारों से जुड़ सकेगा।

किसानों का आभार

बता दें कि सीएम योगी ने उन किसानों का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने इस परियोजना के लिए अपनी जमीन दी। उन्होंने कहा कि उचित मुआवजा और पुनर्वास के जरिए किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। अपने संबोधन के अंत में सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तेजी से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह एयरपोर्ट उसी विज़न का प्रतीक है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now