सुनील चिंचोलकर
जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश लाते हैं। उन्होंने कहा कि पायल एक नया सवेरा वैलफेयर फाउंडेशन एक प्रेरणादायक मिशन पर कार्य कर रहा है। संस्था की अध्यक्ष पायल लाठ की सोच और उनकी टीम का समर्पण वास्तव में सराहनीय है। पौधरोपण जैसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश लाते हैं।
प्रकृति हमें जीवन देती है- पायल लाठ
एक पेड़ मां के नाम अभियान एक भावना, एक प्रण है। फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने कहा कि जैसे मां हमें अपने आंचल में पालती हैं, ठीक वैसे ही प्रकृति हमें जीवन देती है। इसके अलावा हवा, जल, छांव और शांति देती है। इस प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक को समर्पित करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई है। यह सिर्फ एक पेड़ नहीं, एक भावनात्मक रिश्ता है, जो हमें प्रकृति से जोड़ता है।
कार्यक्रम के दौरान समाज के सच्चे नायक डॉक्टरों और सीए को सम्मान चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को नमन किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर रमन कटारिया, फाउंडेशन के सचिव चंचल सलूजा, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, डॉक्टर शुभा गरेवाल भी उपस्थित थे।