अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन का किया दौरा

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने नोएडा के सेक्टर 70 में स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों से बातचीत की और फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जा रही पुनर्वास सेवाओं की सराहना की।

मंत्री जी ने फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महीपाल सिंह और डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव के साथ केंद्र का भ्रमण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी और प्रशासन प्रमुख कृष्णा यादव ने मंत्री जी का स्वागत किया, जबकि विशेष शिक्षिका इलिका रावत ने बच्चों का परिचय करवाया।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

इस मौके पर डिजिटल एवं सोशल मीडिया मैनेजर सौम्या सोनी ने मंत्री जी को अपनी मैगजीन और पुष्प देकर उन्हें भेंट दी। इस दौरान बच्चों में खुशी, आराध्या, शौर्य, ग्रंथ, आर्या, विदांश, नैतिक, सारांश आदि ने मंत्री जी के साथ बातचीत की और उनके साथ समय बिताया। बच्चों की उपस्थिति और उत्साह ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।

दौरा का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समर्थन और समावेश को बढ़ावा देना था, जो सरकार की पहल के अनुरूप है। फाउंडेशन के पुनर्वास और विशेष शिक्षा के कार्य की मंत्री जी ने सराहना की और ऐसे संस्थानों के महत्व पर जोर दिया जो दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now