एनपीडीए की नव गठित कार्यकारिणी की बैठक

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज बुधवार को नोएडा सेक्टर 50 में एन.पी.डी.ए (नोएडा प्रमोटर्स एवं डेवलपर्स एसोसिएशन) की नव गठित कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें नोएडा शहर के रियल इस्टेट एवं डेवलपर्स व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने व्यवसायियों से नोएडा की समस्याओं पर चर्चा की। सभी व्यवसायियों से नोएडा के विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए जिन पर गहन विचार विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने बदला गियर, अब खिलाड़ी नहीं ‘हैवान’ बनकर डराएंगे

बैठक में नोएडा शहर के अनेकों व्यवसायियों के साथ संगठन के संरक्षक श्री जी सी शर्मा, यू के भारद्वाज, विनोद जादौन, उपाध्यक्ष हरीश चौधरी, महेश शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, संगठन के महासचिव एडवोकेट दीपक शंखधर, सचिव राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक जैन उपस्थित रहे। नोएडा की स्वच्छता, बारिश के मौसम में सड़कों की बदहाल व्यवस्था को लेकर सभी ने चिंता जाहिर की। नोएडा प्राधिकरण में आम जन की एंट्री को लेकर समय बढ़ोत्तरी के लिए सभी ने एकमत से सुझाव दिया। प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जन आक्रोश है।

इन सभी समस्याओं को लेकर संगठन प्राधिकरण के अधिकारियों से जल्दी ही बैठक करेगा। आज रियल एस्टेट सेवा के क्षेत्र में बहुत बड़ा आयाम है, जो वर्तमान में करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम करता है।नोएडा के विकास में रियल एस्टेट व्यवसाय सेवा प्रदाताओं का बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान है। संगठन के महासचिव एडवोकेट दीपक शंखधर ने बताया कि संगठन रियल एस्टेट डेवलपर्स और प्रमोटर्स के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कैलाश सोनी, ताराचंद, सुधीर सिंह, बॉबी शर्मा, शुभम् भारद्वाज, विष्णु पारिक, सोनू भदौरिया, मुकेश शुक्ला, मनवीर सिंह उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now