अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किसान सभा का तीसरा जिला सम्मेलन संपन्न

500 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसान सभा की नई जिला कमेटी का गठन (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा का तीसरा जिला सम्मेलन ग्राम ईटड़ा स्थित मून स्टार बैंकट में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान लगभग 500 प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन की नई जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. रुपेश वर्मा को सर्वसम्मति से पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया।

नई कमेटी का गठन

सम्मेलन के दौरान हुए चुनाव में संदीप भाटी को महासचिव तथा वीर सिंह नागर को पुनः संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नितिन चौहान को चुना गया। संरक्षक मंडल में राजेंद्र नागर (एडवोकेट), रंगीलाल भाटी, जयकरण भाटी, संतराम भाटी व चंद्रमल प्रधान को शामिल किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में गबरी मुखिया, यतेंद्र मैनेजर, पप्पू ठेकेदार और करतार नागर का चयन हुआ, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अजब सिंह भाटी, अजय पाल भाटी, बिजेंद्र नागर, सुशील, मनोज भाटी प्रधान, सुरेंद्र यादव, निशांत रावल, जोगेंद्र प्रधान और मुकेश को निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित कमेटी को उपस्थित सभी प्रतिनिधियों और सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली के कर्ज पर भाजपा—आप पार्टी की जंग, सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज को दिए जवाब

किसान मुद्दों पर आवाज उठाई

सम्मेलन का उद्घाटन किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण प्रसाद ने किया, जबकि अध्यक्षता रंगीलाल भाटी, वीर सिंह नागर, कंवर पाल तथा रामवीर प्रधान ने की। राष्ट्रीय वित्त सचिव कृष्ण प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में किसान विरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं। ऐसे समय में किसान सभा के सामने बड़ी चुनौतियां हैं और संगठन को मजबूत करना अति आवश्यक है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र त्यागी ने कहा कि साम्राज्यवाद और पूंजीवाद का दोतरफा हमला किसानों और मजदूरों पर हो रहा है, जिसका संगठित विरोध करना जरूरी है। इस अवसर पर सीटू के जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए किसान-मजदूर एकता को मजबूत करने की अपील की।

बड़े आंदोलन की तैयारी

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने घोषणा की कि आने वाले समय में किसान सभा 10 प्रतिशत प्लॉट नीति को लागू कराने, आबादियों के निस्तारण तथा किसानों के अधिकारों के लिए बड़े आंदोलन आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हक के लिए लड़ाई लगातार जारी रखेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now