जगद्गुरू श्री सतीशाचार्य महाराज का वैदिक पंडितों के द्वारा भव्य स्वागत

संदिप कुमार गर्ग


महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं राहुल भारद्वाज ने अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य प्रेमेश्वर पीठाधीश्वर जगद्गुरू श्री सतीशाचार्य महाराज का महर्षि आश्रम परिसर में अत्यंत गरिमामय एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप भव्य स्वागत किया।

स्वागत समारोह का शुभारंभ आश्रम परिसर में वैदिक पंडितों द्वारा स्वस्तिवाचन से किया गया, जिसमें शुभमंत्रों और धार्मिक शांति पाठ के साथ वातावरण को दिव्य एवं अध्यात्मिक ऊर्जा से ओत‑प्रोत कर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महाराज का हार्दिक अभिनन्दन किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने जगद्गुरू श्री सतीशाचार्य महाराज का सम्मान करते हुए उन्हें पूर्ण कलश भेंट किया, जो आदर तथा श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री महाराज के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों और समाज के समग्र विकास में नयी ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

Shaktipeeth of Maa Durga: देश दुनिया में मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठ

स्वागत समारोह के दौरान सद्भाव, ज्ञान और तकनीकी समन्वय पर जोर देते हुए विचार‑विमर्श किया गया।
समारोह में यह भी चर्चा हुई कि कैसे आधुनिक तकनीक का उपयोग कर धार्मिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में नवीनतम ज्ञान के माध्यम से छात्रों तथा समाज को और अधिक लाभ पहुँचाया जा सकता है।

इस भव्य कार्यक्रम में महर्षि नगर के समाजसेवी विनोद श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, श्री कांत ओझा तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।समापन से पहले सभी उपस्थितियों ने एक साथ आशीर्वचन ग्रहण किए एवं आशा जताई कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक व आध्यात्मिक चेतना को और बल मिलेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now