UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला, जो खुद तीन बच्चों की मां है, अपनी ही मौसेरी बहन के पति (जीजा) के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। तीन बच्चों की मां और दो बच्चों के पिता के इस कदम ने दोनों परिवारों में कोहराम मचा दिया है और पीछे छूटे पांच मासूम बेसहारा होकर रो-रोकर बुरा हाल है।
कैसे पनपा अवैध संबंध?
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का अपनी पत्नी के मायके में लगातार आना-जाना बना हुआ था। शुरुआत में ये आना-जाना एक सामान्य पारिवारिक रिश्ते की तरह था, लेकिन समय के साथ रिश्तों की सीमाएं टूटने लगीं। युवक की नजदीकियां अपनी मौसेरी साली (पत्नी की बहन) से बढ़ने लगीं और दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध विकसित हो गए। परिवार के किसी सदस्य को इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि ये रिश्ता एक दिन सबके सामने ऐसा शर्मनाक मोड़ ले लेगा।
कुछ दिन पहले अचानक दोनों घर से गायब हो गए। महिला ने अपने तीन नन्हे बच्चों को और युवक ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों को घर पर ही छोड़ दिया। जब काफी देर तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन जब कुछ भी पता नहीं चला तो मामला पुलिस थाने पहुंचा।
यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार
इस घटना के बाद से दोनों ही पक्षों के घर में मातम जैसा माहौल है। आरोपी युवक की पत्नी (जो भागी हुई महिला की बहन है) रो-रोकर बेहाल है। उसे यकीन ही नहीं हो रहा कि उसके पति और उसकी अपनी बहन मिलकर इस तरह का घिनौना कदम उठा सकते हैं। पांचों बच्चे अपने-अपने माता-पिता को लेकर बिलख रहे हैं, जिसे देखकर पड़ोसियों की भी आंखें नम हो रही हैं।
वहीं, स्थानीय लोगों के बीच इस मामले की जमकर चर्चा हो रही है। लोग इसे रिश्तों में गिरती संवेदनशीलता, मनमानी और बदलती सामाजिक सोच का डरावना परिणाम बता रहे हैं। यह मामला पारिवारिक विश्वास और सम्मान के पूरी तरह टूटने की मिसाल बन गया है।
कानूनी रस्साकशी: पुलिस के हाथ बंधे
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। पुलिस की पूछताछ में जो तथ्य सामने आए, वह उन लोगों के लिए झटका थे। पता चला कि युवक और महिला दोनों बालिग (वयस्क) हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है।
यह भी पढ़ें : जानें भगवान विष्णु ने कच्छप का रूप लेने के असली कारण




















