Innovation Academy: आईएमएस-डीआईए में नारीत्व उत्सव क किया आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आईएमएस डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी में फैशन शो का आयोजन हुआ। सोसाइटी ऑफ फैशन एंड जूलरी डिजाइन के तत्वाधान में आयोजित आज के कार्यक्रम में निठारी गांव, गेझा गांव एवं युगधारा फाउंडेशन के संसाधनहीन बच्चों रैंप वॉक कर चार चांद लगाए। वहीं अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित आज के कार्यक्रम में वूमनहुड को प्रदर्शित किया गया।

नारीत्व उत्सव की शुरुआत करते हुए आईएमएस-डीआईए की निदेशिका डॉ. अनुराधा मोदक देबनाथ ने बताया कि आईएमएस फाउंडेशन ट्रस्ट एवं आईएमएस ज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से आज के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। फैशन शो के सफल आयोजन में संसाधनहीन बच्चों के साथ-साथ संस्थान के छा त्र-छात्राओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में रचनात्मक एवं रोचक शिक्षा का विशेष योगदान है। सफलता के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान का होना भी जरूरी है। हमारी कोशिश है कि संस्थान छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन करते हुए सफलता के लिए प्रेरित करें। संस्थान द्वारा आयोजित आज का फैशन शो दूसरों के चेहरे पर मुस्कान एवं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

India-Pak मैच पर पवन सिंह का प्रचंड बयान

सोसाइटी ऑफ फैशन एंड जूलरी डिजाइन के तत्वाधान में आयोजित आज का कार्यक्रम के दौरान आईएमएस- डीआईए के छात्रों को सामाजिक मूल्यों के साथ काम करने का अवसर मिला। जहां संस्थान के छात्रों ने संसाधनहीन बच्चों को रैंप वॉक के लिए तैयार करने का मौका मिला। संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम के दौरान संस्थान के शिक्षक, छात्र के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठन के बच्चे एवं अभिभावकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now