Historical ramlila: ५३ वर्षों से जौनपुर जिला में निरंतर चल रही है एतिहासिक रामलीला

संध्या समय न्यूज संवाददाता


जौनपुर। तहसील मछलीशहर के बनकट गाँव में अनवरत रामलीला चल रही है। श्री रामलीला समिति बनकट की स्थापना स्वर्गीय पंडित राधाकृष्ण तिवारी (पूर्व न्यायपीठ सचिव – उच्य न्यायालय प्रयागराज) द्वारा किया गया, जो आज भी प्रभु श्री राम की कृपा से निरंतर चल रहा है। इस वर्ष रामलीला का ५३वां वर्ष हर्ष और उल्लास के साथ बनकट में ग्रामवासिओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष समाजसेवी अतुल तिवारी की अध्यक्षता में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला के साथ-साथ ग्रामवासी नव दिनों का दुर्गा पूजा का भी आयोजन करते हैं। इस रामलीला के प्रारम्भ से ही सभी बिरादरी के लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते है। इससे सभी ग्रामवासियों में सौहार्द बना रहता है। इस एतिहासिक एवं पारंपरिक रामलीला को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now