नोएडा आईएमएस में ‘मैनेजमेंट नेक्सस’ का भव्य आयोजन

दिल्ली-NCR के 150 टीमों ने दिखाया अपना हुनर

Noida News:  इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में मंगलवार को ‘मैनेजमेंट नेक्सस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अंतर-महाविद्यालयीय प्रतिस्पर्धा में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न महाविद्यालयों से 150 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान 65 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने प्रबंधन कौशल और हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

छात्रों की रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को परखने के लिए कार्यक्रम में कई दिलचस्प प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें ‘रोल-प्ले’, ‘एड मेनिया’, ‘बिजनेस क्विज’, ‘यूथ पार्लियामेंट’ और ‘स्टॉक मार्केट के बादशाह’ जैसे इवेंट्स शामिल थे, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

“सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, नवाचार का मंच”

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि आज का यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नवाचार, नेतृत्व क्षमता और सृजनात्मक सोच को विकसित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों, रचनात्मकता और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में पानी की किल्लत पर लगाम, जल मंत्री ने लॉन्च किया ‘समर एक्शन प्लान’

“युवाओं में असीम संभावनाएं, जरूरत है सही मार्गदर्शन की”

आईएमएस की डीन डॉ. नीलम सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति में असीम संभावनाएं निहित हैं, उन्हें केवल सही दिशा, उपयुक्त मंच और प्रभावी मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, “जब विद्यार्थी पूर्ण समर्पण और लगन से प्रयास करते हैं और शिक्षकों का सकारात्मक मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता निश्चित होती है।” उन्होंने ऐसे आयोजनों को छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बताया।

प्रायोगिक शिक्षा पर जोर

आईएमएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि आईएमएस नोएडा हमेशा से विद्यार्थियों को प्रायोगिक शिक्षा, उद्योग से जुड़ाव और वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मैनेजमेंट नेक्सस’ इसी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

डॉ. कुमार ने इस भव्य और सफल आयोजन का श्रेय बीबीए फैकल्टी के प्रो. चेष्टा जिंदल, प्रो. शिखा गुप्ता, डॉ. एन.एस. राजपूत और प्रो. शोभा त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व को दिया। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now