संदिप कुमार गर्ग
सांसद डॉ.महेश शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर भारत की सांस्कृतिक विरासत और सुशासन की जीवंत प्रतीक है।रानी अहिल्याबाई ने अपने जीवन में शासन को सेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने देशभर में धार्मिक, सांस्कृतिक और जनहित में कई निर्माण कार्य कराया,जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर गंगा तट पर स्थित पुरी के होलकर मंदिर घाट शामिल है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा केदारनाथ, बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम की कॉरिडोर का निर्माण का कार्य चल रहा है,ये इसी परंपरा का हिस्सा है।
क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने भी अपने संबोधन में कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि रानी अहिल्या बाई ने भारतीय संस्कृति को जीवित रखने, सनातन मूल्यों के संरक्षण, और महिला नेतृत्व के प्रतीक के रूप में अभूतपूर्व कार्य किए।वो स्वयं भगवान शिव की अनन्य भक्त थीं और उन्होंने देश के तमाम प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया। उनका जीवन, सेवा, त्याग और राष्ट्र के लिए समर्पण का प्रतीक है। बाबा विश्वनाथ मंदिर हो या केदारनाथ धाम, उनके कार्य आज भी श्रद्धा और गौरव का विषय हैं।
जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्या बाई जैसी महापुरुषों की प्रेरणादायक गाथाएं आज के समय में और भी ज्यादा प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उमेश त्यागी, सह संयोजक, मुकेश शर्मा, राजकुमार झा, उमेश यादव, पंकज झा, गोपाल गौर, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती नीतू यादव, युद्धवीर चौहान, गिरजा सिंह ओमवीर अवना, मनीष शर्मा, रवि शर्मा, अशोक मिश्रा, बबलू यादव, सुचित्रा कक्कड़, प्रज्ञा पाठक, आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।