जाने नवरात्रि व्रत में सेंधा नमक का महत्व

नवरात्रि त्योहार में श्रद्धा, भक्ति (फाइल फोटो)

सत्य ऋषी


Navratri Vrat: नवरात्रि का त्योहार आते ही हमारे मन में श्रद्धा, भक्ति और परंपराओं का संचार होता है। इस पावन अवसर पर व्रत रखने वालों के मन में एक आशंका अक्सर उठती है कि क्या व्रत के दौरान नमक का सेवन सही है या नहीं? खासकर जब हम देखते हैं कि व्रत में सामान्य नमक का सेवन वर्जित है, तो फिर सेंधा नमक का प्रयोग क्यों किया जाता है? इसका जवाब न केवल धार्मिक मान्यताओं में छिपा है, बल्कि इसके वैज्ञानिक लाभ भी इसे विशेष बनाते हैं।

साधारण नमक और सेंधा नमक का फर्क: परंपरा और प्रकृति का संगम

बता दें कि धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो साधारण नमक, जो समुद्र के खारे पानी को रिफाइनिंग के जरिए तैयार किया जाता है, उसमें कई रसायन और मिलावटें हो सकती हैं। आयोडीन और अन्य रासायनिक तत्व इसमें शामिल होते हैं, जो शुद्धता में कमी ला सकते हैं। जबकि, सेंधा नमक हिमालय की प्राकृतिक चट्टानों से प्राप्त होता है और इसे बिना किसी रासायनिक प्रक्रिया के शुद्ध किया जाता है। इसीलिए इसे ‘शुद्ध’ और ‘पवित्र’ माना जाता है, जो व्रत के दौरान श्रद्धा और सात्विकता के साथ ग्रहण किया जाता है।

धार्मिक और आयुर्वेदिक मान्यताएँ: सात्विकता का प्रतीक

हिंदू धर्म में व्रत का अर्थ केवल उपवास नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि है। सेंधा नमक को ‘स्वयं सिद्ध’ माना जाता है, यानी यह प्राकृतिक रूप से सिद्ध है और सात्विक आहार का हिस्सा है। आयुर्वेद भी कहता है कि सेंधा नमक शरीर में शीतलता लाता है, मन को शांत करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। व्रत के दौरान जब हम ध्यान और पूजा में संलग्न होते हैं, तो शरीर का सात्विक और हल्का रहना जरूरी हो जाता है। सेंधा नमक इस दृष्टि से एक उपयुक्त विकल्प सिद्ध होता है।

यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला’ ने इंटरनेट पर मचाई तूफान! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

व्रत में अनाज और अन्य भोज्य पदार्थ न खाने के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। सेंधा नमक में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे प्राकृतिक मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, पाचन में सहायक होने और शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मददगार है। इन सब विशेषताओं से यह साबित होता है कि सेंधा नमक न केवल धार्मिक अनुष्ठान के लिए बल्कि स्वास्थ्य संरक्षण के लिए भी उपयुक्त है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now