देवरिया : प्रेमी से शादी की जिद पर युवती का टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

युवती के टावर पर चढ़ने के बाद अफरा-तफरी

संध्या समय न्यूज


UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रेम के नाम पर एक हैरतअंगेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती अपने शादीशुदा प्रेमी से निकाह कराने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने के बाद अफरा-तफरी मच गई और लगभग दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस और परिजनों की काफी मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा जा सका।

प्रेमी का नाम लेकर लगाई आवाज

जानकारी के अनुसार, घटना थाना बघौचघाट क्षेत्र के एक गांव की है। युवती गुस्से में आकर गांव के बाहर स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ऊंचाई पर खड़ी युवती ने अपने प्रेमी का नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और उसे बुलाने लगी। यह नजारा देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमरा, सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को मिली जानलेवा धमकी

3 साल पुराना प्रेम संबंध, प्रेमी की हो चुकी है शादी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती का प्रेमी के साथ पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध है। हालांकि, एक साल पहले युवक की शादी हो चुकी है। इसके बावजूद युवती उसी से शादी करने पर अड़ी हुई थी। मंगलवार को घर पर शादी को लेकर विवाद होने के बाद युवती ने यह खतरनाक कदम उठाया।

पुलिस ने किया थका-थकाकर समझाया

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और युवती के परिजनों को भी बुलाया गया। पुलिस और घरवालों ने काफी देर तक युवती को समझाया-बुझाया। आखिरकार, करीब दो घंटे की कोशिश के बाद वह टावर से नीचे उतरी। पुलिस ने युवती को थाने ले जाकर उसके प्रेमी को भी बुलाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है और परिस्थितियों के अनुसार आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now