कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली के जगतपुरी में टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग

पटाखों की चिंगारी हो सकती है वजह, दमकल ने पाया काबू

Delhi News: दिल्ली के जगतपुरी इलाके में आज शुक्रवार शाम अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब परवाना रोड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई और आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। हालांकि, दमकल विभाग ने समय पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया। सौभाग्य से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

कैसे लगी आग?

बता दें कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7 बजकर 35 मिनट पर दमकल विभाग को सूचना मिली। जगतपुरी थाना क्षेत्र स्थित इस गोदाम में भारी मात्रा में कपड़ा, प्लास्टिक और सजावटी सामग्री रखा था। चूंकि ये सामग्री अत्यधिक ज्वलनशील थी, आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं ने आसपास के लोगों में दहशत फैला दी।

दमकल को आई दिक्कत

बता दें कि दमकल विभाग के अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने में उन्हें थोड़ी देरी का सामना करना पड़ा। खुरेजी इलाके में व्यापारियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण के चलते दमकल की गाड़ियों को रास्ता बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहा पिकअप पला, 8 की मौत

बुझाने में जुटी टीम और लोगों का सहयोग

बता दें कि स्थिति कुछ समय के लिए बेकाबू नजर आई, लेकिन दमकल की 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचते ही तेजी से मोर्चा संभाला। गीता कॉलोनी दमकल केंद्र की टीम ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों का सहयोग किया और एहतियातन आसपास के इलाकों को खाली करवाने में मदद की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

प्राथमिक जांच में यह सामने आया

बता दें कि दमकल अधिकारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह आग बारात में चलाए गए पटाखों की वजह से लगी हो सकती है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की गहन जांच में जुटी है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now