Thursday, September 18, 2025
spot_img
Homeनोएडाडीसीपी महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में किया जागरूक

डीसीपी महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में किया जागरूक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में व डीसीपी महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में एवं एसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में महिला बीट अधिकारियों द्वारा स्थानीय महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-5 अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 18.10.2024 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में एवं डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के पर्यवेक्षण में एवं एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह के नेतृत्व मे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा टीम द्वारा सभी थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्कूलों, कॉलेज, गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र करते हुए उनसे वार्तालाप करते हुए सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति 5.0, शुभ मंगल योजना, विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम एवं उनसे सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न पुलिस कम्युनिटी प्रोग्राम आयोजित करते हुए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं/बच्चियों को पोश एक्ट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं लैंगिक अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति के पंपलेट वितरित करते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान के दौरान महिलाओं को समझाया गया कि वह कार्य स्थल, स्कूल, कॉलेज पर होने वाले लैंगिक अपराध या घरेलू हिंसा के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करे व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताये गये हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे जिससे अविलम्ब सहायता प्रदान की जा सके। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंर्तगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों के विकास व कौशल आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Most Popular

Recent Comments