संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने घरों में घुसकर लैपटॉप, टैबलेट और अन्य सामान चोरी करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 2 ट्रिमर और 1 हैंडवॉच बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन सिंघल पुत्र स्वर्गीय बृह्मानन्द सिंघल को थाना क्षेत्र के एफ ब्लॉक, सेक्टर-22 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया।
घर में चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, एक टैबलेट, दो ट्रिमर और एक हैंडवॉच बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद सामान उसने 16 अक्टूबर 2024 को चौड़ा गांव, सेक्टर-22 नोएडा स्थित एक घर से चोरी किया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने निजी शौक और नशे की आदत को पूरा करने के लिए चोरी करता था। इसके लिए वह ऐसे घरों को निशाना बनाता था, जिन पर ताला लगा होता था और मौका देखकर घर में घुसकर सामान चोरी कर लेता था।
पुलिस की कार्रवाई
थाना सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके द्वारा की गई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
शुक्रवार को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से घरो में घुसकर लैपटॉप, टैबलेट आदि सामान चोरी करने वाला एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी रोशन सिंघल पुत्र स्व0 बृह्मानन्द सिंघल को थाना क्षेत्र के एफ ब्लाक सेक्टर-22 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया 01 लैपटॉप, 01 टैबलेट, 02 ट्रिमर व 01 हैंडवाच बरामद हुए है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि यह सामान उसके द्वारा दिनांक 16/10/24 को चौडा गाँव सेक्टर-22 नोएडा स्थित घर से चोरी किया गया था। अभियुक्त अपने निजी शौक व नशे की आदत को पूरा करने के लिये ताला लगे घरो में चोरी करता है।



























