इंस्टाग्राम पर कमेंट्स ने खींचा खून-खराबा का खेल

बेटी की शादी के रिसेप्शन से पहले पिता की चाकू मारकर हत्या (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया के इस्तेमाल के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर दिल्ली के सदर बाजार इलाके में इंस्टाग्राम स्टोरी पर की गई एक टिप्पणी ने एक परिवार को तोड़ दिया। बेटी की शादी की खुशियां मना रहे पिता की एक आपत्तिजनक कमेंट के चलते ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, मोतिया खान इलाके की एक युवती ने 18 फरवरी को कृष्णा नामक युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिवार 23 फरवरी को होने वाले रिसेप्शन की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी बीच 20 फरवरी की रात लगभग 8:45 बजे शादी से जुड़ी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिश्तेदारी में एक युवती ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। टिप्पणी में युवती ने ‘भागकर शादी करने’ का तंज कसा था। इस टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों में फोन पर गरमाई बहस और गाली-गलौच हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ता गया। बात को समझाने और झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से मृतक सतीश अपनी पत्नी और बेटी के साथ आरोपी पक्ष के घर पहुंचे। हालांकि, वहां से लौटते समय गली में आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया।

सतीश को मिली चाकू की चोट

आरोपियों ने सतीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर सतीश के सीने में वार कर दिया। घायल सतीश को तत्काल लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में मृतक की पत्नी को भी चोटें आई हैं।

सीएम योगी से मुलाकात पर संजय दत्त ने कही ये बड़ी बात, वायरल हुई तस्वीर

पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

घटना के बाद फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन की मदद से पकड़ा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। एक आरोपी को बाहरी दिल्ली के बक्करवाला से, जबकि अन्य दो को गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी अमन ने हथियार छिपाने की जगह बताई। पुलिस ने उसकी सूचना पर अपराध में इस्तेमाल किया गया बटन से चलने वाला चाकू बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी ही इस हत्या की मुख्य वजह बनी। आरोपियों को कानूनी प्रावधानों के तहत न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now