सीएम योगी ने नोएडा के ‘अंधविश्वास’ पर सपा को घेरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP CM Yogi: उत्तर प्रदेश की राजनीति में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के उद्घाटन के बाद से ‘नोएडा का अंधविश्वास’ (Noida’s Superstition) एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने पूर्ववर्ती सपा सरकारों पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि कुर्सी जाने के डर के कारण ही पहले के मुख्यमंत्री नोएडा की धरती पर कदम नहीं रखते थे।

बता दें कि रविवार को लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने साफ कहा कि मेरा तो कपड़ा ऐसा है कि लोग मानेंगे कि मैं अंधविश्वास को मानूंगा। लेकिन मैं आस्था में विश्वास करता हूं…सबकी आस्था का सम्मान करता हूं, लेकिन अंधविश्वास कतई नहीं मानता।

कुर्सी के मोह में नहीं पड़ते: योगी

बता दें कि नोएडा को लेकर पुरानी मान्यताओं को लताड़ते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने बताया कि उन्हें सलाह दी गई थी कि वह नोएडा नहीं जाएं। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मुझे बोला गया कि नोएडा नहीं जाना, मैंने कहा क्यों? क्या नोएडा यूपी से बाहर है? लोगों का मानना था कि एक दिन सीएम (CM) उतर जाएंगे कुर्सी से…तो हमने कहा कि एक दिन तो कुर्सी जानी ही है, तो कुर्सी के मोह में हम क्यों पड़े? मैं जाऊंगा वहां पर.. और मैं गया।”

नोएडा की असलियत: 4 लाख लोगों के सपने थे अटके

सीएम योगी (CM Yogi) ने बताया कि जब उन्होंने नोएडा का दौरा किया, तो वहां की असलियत सामने आई। उन्होंने कहा कि वहां चार लाख मामले बिल्डर्स और बायर्स के हैं। 15-20 साल पहले लोगों ने अपनी सारी कमाई मकान खरीदने के लिए बिल्डर को दे दी, लेकिन बिल्डर पैसा दबाए बैठा था। ना पैसा दे रहा था और ना मकान का कब्जा। हाईराइज बिल्डिंग्स खंडहर बन चुकी थीं।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल चुनाव: 184 पुलिस थाना प्रभारियों और 83 BDOs का तबादला

सीएम योगी (CM Yogi) ने आगे बताया कि मैंने बायर्स से बात की तो वो रो रहे थे। बिल्डर से मिला तो वो अलग से रो रहे था। उनका कहना था कि पुरानी सरकारों ने उन्हें पूरी तरह निचोड़ दिया। मैंने कहा कि सामर्थ्य हो न हो, लेकिन इन्हें मकान तो देना पड़ेगा। आप मकान दो, हम पॉलिसी बनाएंगे। आज मुझे बताकर खुशी हो रही है कि 4 लाख लोगों को मकान मिल चुका है।

पीएम मोदी (PM Modi) के ‘एटीएम’ वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार

दरअसल, यह पूरा विवाद शनिवार को नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह से शुरू हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा था कि अंधविश्वास की वजह से पिछली सरकारें नोएडा से दूर ही रहती थीं। पीएम मोदी ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा ने नोएडा को ‘लूट का एटीएम’ बना रखा था।

पीएम मोदी (PM Modi) के इस बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया। अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से भाजपा विकास की बातें कर रही है, उसके उलट सच यह है कि यूपी में पीएम मोदी द्वारा बनाए गए सात में से छह एयरपोर्ट बंद हो गए हैं। नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से चल रही इस ‘अंधविश्वास बनाम विकास’ की राजनीतिक जंग अब और तेज होने की उम्मीद है, क्योंकि अगले साल उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं। UP News

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now