‘पंडित’ शब्द पर मचे बवाल पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

संध्या समय न्यूज


UP News : उत्तर प्रदेश में दरोगा (सब इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा के एक विवादित प्रश्न को लेकर सियासी हंगामा मचा हुआ है। ‘पंडित’ शब्द को लेकर सामने आए विवाद पर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने सभी भर्ती बोर्ड्स के अध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी जाति, पंथ या संप्रदाय की मर्यादा और आस्था के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से परहेज किया जाए।

जाने क्या है पूरा मामला?

मामला उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 14 और 15 मार्च को आयोजित सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की परीक्षा का है। परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया, “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला, इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए।” इसके विकल्पों में ‘पंडित’, ‘अवसरवादी’, ‘निष्कपट’ और ‘सदाचारी’ दिए गए थे। सही उत्तर ‘अवसरवादी’ होने के बावजूद, विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द शामिल होने के कारण विवाद खड़ा हो गया। लोगों का आरोप है कि ‘पंडित’ शब्द को एक नकारात्मक गुण (अवसरवादी) के समकक्ष रखकर उस समुदाय का अपमान किया गया है, जिससे उनकी आस्था और गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है।

डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी

इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी पहले ही सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमें कड़ी आपत्ति है। सरकार ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है, तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।”

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द को लेकर विवाद

सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश

बढ़ते विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इस मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की। सीएम ने सभी भर्ती बोर्ड्स के अध्यक्षों को बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में आयोजित होने वाली किसी भी परीक्षा में ऐसे प्रश्न या विकल्प नहीं दिए जाने चाहिए, जो किसी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की मर्यादा और आस्था से समझौता करें। उन्होंने कहा, “भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को यह सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा के प्रश्न पत्रों में किसी भी तरह की अमर्यादित टिप्पणी या विवादित विकल्प न रखे जाएं। सभी वर्गों और समुदायों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now