ITO GST ऑफिस में CM रेखा गुप्ता का औचक निरीक्षण

सीएम रेखा गुप्ता का अधिकारियों को सख्त निर्देश

Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता द्वारा विभागों में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के अभियान के तहत आज ITO स्थित स्टेट जीएसटी (GST) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, स्वच्छता और अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यशैली को बारीकी से परखा गया।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विस्तार से संवाद किया गया और फाइलों के लंबित रहने के कारणों की समीक्षा की गई। उच्च अधिकारियों ने कार्यालय में समयबद्धता, बेहतर स्वच्छता और एक सुव्यवस्थित कार्यसंस्कृति को बनाए रखने के लिए स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं।

निरीक्षणकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए साफ कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही, अनावश्यक देरी या फाइलों को जटिल बनाने की प्रवृत्ति के लिए बिल्कुल कोई स्थान नहीं होगा। हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समय पर करे, इसे सुनिश्चित किया गया।

यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार

निरीक्षण के बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि राजधानी में व्यापार को सुगम बनाना इसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यापार दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हमारा लक्ष्य है कि GST से जुड़ी हर प्रक्रिया इतनी सरल, पारदर्शी और सुगम हो कि कोई भी व्यापारी सरकारी तंत्र में उलझकर अपने मुख्य काम से ध्यान न हटाए।

सरकार का संदेश – ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इस औचक निरीक्षण के माध्यम से एक मजबूत संदेश दिया है कि हर सरकारी विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। सरकार आम जनता और व्यापारियों को एक सहज, सरल और विश्वसनीय प्रशासनिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

माना जा रहा है कि इस तरह के निरीक्षण न केवल कार्यालयीन अव्यवस्थाओं को दूर करेंगे, बल्कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (Ease of Doing Business) के मानकों को बेहतर बनाने में भी मील का पत्थर साबित होंगे। ऐसे औचक निरीक्षण आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी जारी रहेंगे।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now