ऋषी तिवारी
छठ पर्व (Chhath Puja) पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए लिया एक प्रेस कांफ्रेस के जरिए लोगों संदेश दिया है जिससे श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ छठ पर्व (Chhath Puja) मना सकें यह जानकारी हम आपको विस्तार से बताते है।

यह भी पढ़े : लव कुश रामलीला कमेटी ने अभिनय सम्राट असरानी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Chhath Puja 2025 : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की यह घोषणा
बता दे कि नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने शनिवार को घोषणा की कि 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को छठ पर्व (Chhath Puja) के अवसर पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री (Delhi CM Rekha Gupta) ने बताया कि यह निर्णय छठ महापर्व (Chhath Puja) के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए लिया गया है, ताकि श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मना सकें। रेखा गुप्ता ने कहा कि चार दिन तक चलने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की गहराई से जुड़ा हुआ है। छठ के तीसरे दिन व्रती शाम को नदी या तालाब के किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं, जो इस पर्व का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इस दिन घर-घर में तैयारियां सुबह से ही शुरू हो जाती हैं और पूरा परिवार पूजन की व्यवस्था में जुटा रहता है।
यह भी पढ़े : धनतेरस पर ट्रैफिक जाम के कारण दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी यात्री परेशानी
Chhath Puja 2025 : छठ घाटों पर साफ-सफाई और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था
मुख्यमंत्री (Delhi CM Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रमुख छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।
यह भी पढ़े :20 फुट की गोवर्धन प्रतिमा के साथ ग्रेटर नोएडा में हुआ दिव्य आयोजन
मुख्यमंत्री (Delhi CM Rekha Gupta) ने श्रद्धालुओं को छठ पर्व (Chhath Festival) की शुभकामनाएं देते हुए कहा –यह पर्व प्रकृति की आराधना का प्रतीक है। सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना के माध्यम से यह हमें पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देता है।”
Chhath Puja 2025: छठ पूजा 2025 का कैलेंडर
- नहाय-खाय – 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
- खरना – 26 अक्टूबर 2025 (रविवार)
- संध्या अर्घ्य – 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
- उषा अर्घ्य और पारण – 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)
यह भी पढ़े : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर निशाना
चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह परिवार, समाज और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक भी है।
सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने कहा कि छठ पूजा आस्था, तपस्या और परिवार के प्रति समर्पण की भावना को प्रकट करती है। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत बनाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आएगा।
























