20 फुट की गोवर्धन प्रतिमा के साथ ग्रेटर नोएडा में हुआ दिव्य आयोजन

Govardhan Puja at Shri Maharaja Agrasen Bhawan

ऋषी तिवारी


ग्रेटर नोएडा में बुधवार (22 अक्टूबर 2025) श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा स्वर्ण नगरी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन भवन में गोवर्धन (Govardhan) पूजा व दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा 20 फुट ऊंची गोवर्धन (Govardhan) महाराज की भव्य प्रतिमा बनाई गई, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

यह भी पढ़े : लव कुश रामलीला कमेटी ने अभिनय सम्राट असरानी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

समिति के अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज के सभी अग्र बंधु एकजुट होकर सामूहिक रूप से गोवर्धन (Govardhan) पूजा करते हैं। इस आयोजन में नगर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया।

यह भी पढ़े :  सिनेमा को हंसी का तोहफा देने वाले असरानी का निधन, बिना शोरगुल के हुआ विदा

कार्यक्रम में भजनों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांधा। विशेष रूप से भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के भजनों पर आधारित केरल का पारंपरिक कथकली नृत्य दर्शकों के बीच आकर्षण का विषय रहा, जिसे सभी ने खूब सराहा।

यह भी पढ़े : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर निशाना

इस अवसर पर मनोज गर्ग, ओम प्रकाश अग्रवाल, नवीन जिंदल, सर्वेश अग्रवाल, अरुण गुप्ता, राजेश गुप्ता, अमित गोयल, कपिल गुप्ता, रवि गर्ग, लक्ष्मण सिंघल, योगेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गिरीश जिंदल, अनिल गुप्ता, मुकुल गोयल, अमित सिंगला समेत समाज के अनेक गणमान्य अग्र बंधु उपस्थित रहे। श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति द्वारा किया गया यह गोवर्धन (Govardhan) पूजा कार्यक्रम सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now