ब्रह्मकुमारी बहन रूपा ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दी शुभकामनाएँ

संदिप कुमार गर्ग


रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मकुमारी बहन रूपा अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित हुईं और क्षेत्र के सभी भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्षा बंधन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में रक्षा सूत्र बांधना एक ऐसा पवित्र कार्य है, जो व्यक्ति को जीवन में आने वाली कठिनाइयों और बाधाओं से बचाने का आध्यात्मिक बल प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह रक्षा सूत्र ईश्वरीय शक्ति से जुड़ा हुआ एक अदृश्य कवच है, जो भाइयों की सुरक्षा एवं समृद्धि का प्रतीक है।

समारोह के आयोजक एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि हमारे पर्व और त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं और समाज में एकता, सद्भाव और दीर्घकालीन स्थिरता का आधार बनते हैं।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने बदला गियर, अब खिलाड़ी नहीं ‘हैवान’ बनकर डराएंगे

फेडरेशन के सचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस अवसर पर, क्षेत्र के आरडब्ल्यूए के प्रधान, बाजार के व्यवसायी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बहन रूपा ने सभी को राखी बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। प्रमुख उपस्थितजनों में सोलंकी मार्केट के प्रधान हरिश्चंद्र राय, राजापुरी के प्रधान सतबीर, प्रेम मलिक, कन्हैया लाल, सुनील कुमार, जगबीर कुमार आदि शामिल थे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now