BJP Sanvaad Abhiyaan : भाजपा द्वारा शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। आज नोएडा भाजपा द्वारा शक्ति संवाद अभियान के तहत शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एन.ई.ए. सभागार सेक्टर, 6 नोएडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में माननीय राजस्व राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। शक्ति सम्मान कार्यक्रम में आज स्वयं सहायता समूह एवं सामाजिक संगठन से जुड़ी कई समाजसेवी महिलायों को सम्मानित किया गया।

आज भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है : मंत्री बृजेश सिंह
मंत्री बृजेश सिंह ने इस मौक़े पर कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। आज भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है चाहें उज्जवला योजना हो या महिला सम्मान बचत पत्र योजना या महिला समृद्धि योजना, ग्रामीण आजीविका योजना आदि कई ऐसी स्कीम हैं जिनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के आज मोदी सरकार संकल्पित है।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

मोदी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अभिमान के लिए समर्पित : ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता
ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने इस मौक़े पर कहा कि रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में महिला शक्ति अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं और मोदी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अभिमान के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में सामाजिक संगठन जिसमें जीवा फाउंडेशन, महिला उन्नति संगठन, लॉइंस क्लब, राष्ट्रीय सेवा संगठन, नैवेद्य फाउंडेशन, नारी शक्ति, लिसरा शिक्षा संस्थान आदि कई एनजीओ और सामाजिक संगठन की पदाधिकारियों रही।

आज के कार्यक्रम में अभियान संयोजक महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा कक्कड़, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, मनीष शर्मा, पूनम सिंह, विनोद शर्मा, एस पी चमोली, पज्ञा पाठक, चमन अवाना, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, शिवानी शरद, राजश्री गुप्ता, मीनाक्षी चौहान, रचना जैन, दीपाली दीक्षित, रेखा सिंह, सुनीता शुक्ला, मंजू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now