विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने किया वृक्षारोपण

ऋषि तिवारी


नोएडा। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर नोएडा भाजपा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा श्री लाल सिंह आर्य और जिलाध्यक्ष महेश चौहान अंबेडकर पार्क सेक्टर 37 नोएडा पहुँचे और वहाँ उन्होंने वृक्षारोपण किया।

केजरीवाल ने कहा LPG समस्या घर-घर का मामला, सरकार पर बोला हमला

इसके उपरांत डॉ भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय के सभागार में एक संगोष्ठी को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान पेड़ और पौधा लगाने से ही संभव है। जब पौधा सुरक्षित रहेंगे, तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे। स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए हर नागरिक को पौधा लगाना चाहिए। पौधा लगाकर ना सिर्फ हम ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी एक बेहतर वातावरण दे सकते हैं।

जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने सभी से पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेश चौहान, महामंत्री उमेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, संस्थान के संरक्षण गणेश जाटव, बालक राम प्रधान, अध्यक्ष प्रीतम सिंह, करतार सिंह, मनोज चौहान, भूपेश चौधरी, रोहित चौधरी, प्रवेश जाटव, अनिल चौधरी, प्रवीण चौहान, ज्योति सिंह, नीरज चौहान, प्रीतम सिंह, बालक राम प्रधान, सतपाल जाटव, केशव शर्मा एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे !

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now